जौनपुर : अवैध असलहा व कारतूस के वांछित अभियुक्त रंगा और बिल्ला गिरफ्तार

जौनपुर : अवैध असलहा व कारतूस के वांछित अभियुक्त रंगा और बिल्ला गिरफ्तार

महराजगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               स्थानीय पुलिस ने चेंकिग के दौरान कार सवार दो अंतर जनपदीय बदमाश रंगा और बिल्ला को गिरफ्तार किया है। दोनों सगे भाई हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 20 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष रमेश कुमार हमराहियों के साथ करीब छह बजे क्षेत्र के बिझवट नहर पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध मारुति सुजुकी कार आती दिखी। रुकने का संकेत देने पर कार सवार और तेज गति से भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सगे भाई शुभम सिंह उर्फ बिल्ला व अनुपम सिंह उर्फ रंगा निवासी गांव एकहुआ थाना सुजानगंज हैं। बदमाशों के पास से 315 बोर का एक-एक तमंचा व कारतूस मिले। प्रतापगढ़ और जौनपुर के थानों में रंगा पर नौ और बिल्ला पर 11 मुकदमे दर्ज हैं।
Previous articleआजमगढ़ : माइक्रो फाइनेंस कर्मी से 1.45 लाख की लूट
Next articleजौनपुर : मारपीट होने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से हाथापाई
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?