जौनपुर : असलहे से आतंकित कर बदमाशों ने युवक से छीने 50 हजार

जौनपुर : असलहे से आतंकित कर बदमाशों ने युवक से छीने 50 हजार 

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 यूनियन बैंक की शाखा जंघई में रुपये निकालने आए एक युवक से बदमाशों ने तमंचा सटाकर 50 हजार पांच सौ रुपये छीन लिया। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।प्रयागराज के सरायममरोज थाना के भुलेंद्र जयसिंहपुर गांव निवासी कुलदीप यादव बृहस्पतिवार को यूनियन बैंक जंघई की शाखा में दोपहर 11 बजकर 12 मिनट पर पहुंचे। उनके मुताबिक वह बैंक से चेक द्वारा 50 हजार रुपये निकालने के बाद बगल एटीएम से पांच सौ निकाले।

इसी बीच एटीएम व बैंक के बगल में पहले सै मौजूद दो बदमाशों ने तमंचा सटाकर उनसे 50 हजार पांच सौ रुपये छीन कर फरार हो गए। भुक्तभोगी ने शोर मचाया तो अगल-बगल के लोग दौडे़। कुलदीप ने बैंक ड्यूटी में मौजूद सिपाही व होमगार्ड को छिनैती होने की सूचना दी तो सिपाहियों ने सीसी टीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। सीसीटीवी में दो लोग उसके साथ बैंक में पीछे से जाते और आते दिख रहे हैं, लेकिन जहां घटना घटी वह सीसीटीवी की जद में नहीं आ रहा है, जिससे तमंचा सटाकर पैसा छीनते नहीं दिख रहा है। लेकिन, बैंक से बाहर पैदल जाते दो लोग दिख रहे हैं। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleजौनपुर : खड़े ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर बाइक चालक की दर्दनाक मौत, युवती घायल
Next articleजौनपुर : चोरी के तीन बाइक के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?