जौनपुर : आईजी ने दिए टॉप टेन अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश

जौनपुर : आईजी ने दिए टॉप टेन अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश

# के. सत्यनारायण ने की नगर निकाय चुनाव की तैयारियाें की समीक्षा

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
                   वाराणसी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायण ने जिले की पुलिस को थानों के टॉप टेन अपराधियों को अभियान चलाकर गिरफ्तार करने और लंबित विवेचनाओं का समय से गुणवत्तापरक निस्तारण करने का निर्देश दिया है। वह सोमवार को पुलिस लाइन के सभागार में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने मातहतों से मतदान केंद्रों पर की जाने वाली व्यवस्था व शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने के लिए अब तक की गए उपायों के बारे में जायजा लिया।
वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी में और भी तेजी लाने की हिदायत दी। माफियाओं व हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर बराबर नजर रखने और निकाय चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने को लाइसेंसी असलहे समय से जमा कराने के निर्देश दिए। अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को गैंगस्टर व गुंडा एक्ट में निरुद्ध करने व पूरी सख्ती से निबटने को कहा। बीट प्रभारियों को और भी मुस्तैद करने व निरोधात्मक कार्रवाई और तेजी लाने पर बल दिया। कहा कि जन सहयोग से ही अपराध पर नियंत्रण संभव है, इसलिए जनता का भरोसा जीतने में कोई कसर बाकी न रखा जाए। हत्या व अन्य गंभीर घटनाओं का राजफाश त्वरित व निष्पक्षता से किया जाए।
बैठक में एसएसपी अजय कुमार साहनी, अपर पुलिस अधीक्षक द्वय डाक्टर संजय कुमार (नगर), शैलेंद्र कुमार सिंह (ग्रामीण), सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, सीओ शाहगंज चोब सिंह, सीओ केराकत गौरव शर्मा, सीओ बदलापुर शुभम तोदी, सीओ मछलीशहर अतर सिंह समेत सभी क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक के पश्चात आईजी ने पुलिस लाइंस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टोर शाखा, कैश कार्यालय, शस्त्रागार, मेस, ओपेन जिम और पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई का मुआयना किया। जहां कहीं कोई खामी नजर आई, उसे दूर करने के आदेश दिए। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक अनुपम सिंह भी मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : मेडिकल कॉलेज के कर्मियों ने किया सड़क जाम
Next articleजौनपुर : 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?