जौनपुर : आकर्षण का केंद्र बना है शाहगंज के चिरैया मोड़ का दुर्गापूजा पण्डाल

जौनपुर : आकर्षण का केंद्र बना है शाहगंज के चिरैया मोड़ का दुर्गापूजा पण्डाल

बीबीगंज।
अनूप जायसवाल
तहलका 24×7
                क्षेत्र के ताखा पश्चिम चिरैया मोड़ बाजार में श्रीदुर्गा पूजा समिति युवा सेवा दल द्वारा सजाए गए इस पंडाल की छटा प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सोमवार शाम इस पंडाल की सजावट देख श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। पंडाल के ईद गिर्द फूल-माला व प्रसाद के अलावा खिलौने, गुब्बारे, बांसुरी, मूंगफली आदि की दुकानें लगी रहीं।श्री दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सचिन अग्रहरि व राजकमल यादव ने बताया कि पंडाल सजाकर दुर्गापूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है।

पूजा पंडालों की छटा देखने के लिए महिला, पुरुष व बच्चे शाम होते ही घर से निकलकर दुर्गा मां का दर्शन प्राप्त कर आशीर्वाद ले रहे हैं। श्री दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में पूरे दिन आस्थावानों का जमघट लगा रहा। इस दौरान जय माता दी के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। सोमवार अष्टमी के दिन सुबह-शाम पंडाल पर काफी भीड़ रही। माता रानी की आरती उतारकर श्रद्धालुओं ने मंगल कामना की। इस अवसर पर भक्तों में राज सोनी, दिलीप यादव, मोनू गौड़, अभिजीत पटेल, सुबोध गौड़ आदि भक्तगण मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : अधिवक्ता जितेंद्र के हत्यारोपी की जेल में हुई मौत
Next articleजौनपुर : धोखाधड़ी और जालसाजी के मुकदमे में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?