30.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

जौनपुर : आगामी चुनाव के मद्देनजर भाजपा की बैठक सम्पन्न

जौनपुर : आगामी चुनाव के मद्देनजर भाजपा की बैठक सम्पन्न

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
             संगठन की मजबूती को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नगर दक्षिणी जौनपुर मंडल कार्यसमिति की बैठक नगर स्थित के होटल में नगर दक्षिणी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के अध्ययक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई इस दौरान केंद्र व प्रदेश की योगी सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी गांव गांव तक पहुंचाने के रणनीति बनाई गई।

प्रथम सत्र के कार्यक्रम का शुभारम्भ राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव और मण्डल प्रभारी सुश्री खुशबू सिंह ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक को राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव संबोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक एकजुट होकर के कार्य करने की सलाह दिए एवं किसी भी सुख दुख में हर कार्यकर्ताओं के साथ रहने का भरोसा दिलाया।
उन्होंने आगे कहा कि हमारे कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं भाजपा कैडरबेस पार्टी है, पार्टी कार्यकर्ता विषम परिस्थितियों में भी सामंजस्य बनाकर पार्टी की नीतियों के अनुरूप कार्य करती रही हैं, साथ ही भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जहां सड़कों पर उतरकर आमजन को महामारी के प्रति जागरूक बनाने के लिए अपने दायित्व का निर्वहन किया गया, वहीं नागरिकों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया गया।

इतना ही नहीं वृद्धों, महिलाओं, असहायों, विकलांगों की टीकाकरण में मदद भी की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि संगठन और बूथ की मजबूती के लिए एक एक कार्यकर्ता संकल्प लेकर क्षेत्र के लिए काम करें उन्होंने कहा कि संगठन से ही कार्यकर्ता की पहचान होती है, कार्यकर्ता और संगठन में अन्योन्याश्रय संबन्ध है दोनों एक दूसरे का पूरक है उन्होंने मण्डल के तमाम बूथ को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया। वहीं उन्होंने कायकर्ताओं के साथ आ रही परेशानियों पर भी चर्चा की। जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने बैठक में कार्यसमिति के सदस्यों को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ ही जनता के बीच प्रभावशाली तरीके से पहुंचने के टिप्स दिए तथा पार्टी के जो अन्य कार्यक्रम तय किए गये है उसका विस्तार से चर्चा किये और मतदाता सूची में नाम बढ़ाने की जोर देकर उस पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री सतीश सिंह त्यागी ने की। उक्त अवसर पर जिला मंत्री रविन्द्र सिंह राजू दादा, विनोद बैंकर, श्याम मोहन अग्रवाल, ब्रह्मेश शुक्ला, विनय सिंह, धनन्जय सिंह, भूपेन्द्र सिंह, सतीश पाण्डेय, राजेश गुप्ता, अजय सिंह, विकास शर्मा, आशीष गुप्ता, आमोद सिंह, अनिल गुप्ता, विनीत शुक्ला, रोहन सिंह, विपिन द्विवेदी, राजवीर सिंह राजा, अंजू पाठक, रागिनी सिंह, प्रीति गुप्ता, सारिका सोनी, मिलन श्रीवास्तव, रीता पटेल, शैल साहू, सीमा तिवारी, सविता मौर्या, विमला श्रीवास्तव, परविंदर सिंह चौहान, कमलेश निषाद, जय विजय सोनकर, बसंत प्रजापति, मनोज तिवारी, राजेश कनौजिया, पतंजलि पांडे, अरविंद गुप्ता, अजय सेठ, दीपक मिश्रा, निशाकांत द्विवेदी, संदीप कुमार जायसवाल, सुशांत चौबे, विकास अग्रहरि, ऋषिकेश श्रीवास्तव, दीपांशु उपाध्याय, श्रवण मौर्य, राहुल निषाद, आलोक वैश्य, जगमेन्द्र निषाद, अतुल जायसवाल, विपिन सिंह, महेश गुप्ता, रत्नेश मौर्य, पंकज श्रीवास्तव, मोहित कश्यप, आलोक श्रीवास्तव, जटाशंकर त्रिपाठी गौरव जयसवाल, प्रशान्त विक्रम सिंह, प्रमोद सिंह मेराज अहमद आदि उपस्थित रहें।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37251192
Total Visitors
647
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This