जौनपुर : आज गुरुवार सुबह 8बजे से शाम 8बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
शाहगंज। रवि शंकर वर्मा तहलका 24×7 एतिहासिक श्रीराम लीला, विजयादशमी एंव भरत-मिलाप को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अबाध गति से बिजली आपूर्ति करने के लिए जर्जर बिजली बदलने एंव मरम्मत कार्य प्रगति पर है। इसी क्रम में गुरुवार को नगर के घासमंडी फीडर के जर्जर तार को बदलने एंव मरम्मत कार्य किया जाना है।जिसके चलते घासमंडी फीडर की बिजली आपूर्ति गुरुवार 22 सितम्बर 2022 को प्रातः 8बजे से सांय 8बजे तक बाधित रहेगी। उक्त आशय की जानकारी अधिशासी अभियंता रामनरेश ने देते हुए नगर वासियों से सहयोग की अपील की है।