जौनपुर : आपत्तिजनक स्थिति में मिलने पर मामा ने भांजे को पीटा
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
क्षेत्र के नटौली गांव में बुधवार की रात मामी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर मामा ने भांजे की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामा भांजे गिरफ्तार कर शांतिभंग की धारा में चालान कर न्यायालय भेज दिया।

बुधवार की रात आजमगढ़ जनपद निवासी भांजा नटौली गांव स्थित अपने ननिहाल आया हुआ था। मामा की गैरमौजूदगी में भांजा मामी के साथ रंगरेलियां मना रहा था। अचानक मामा घर पहुंचा जो दोनों को कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में देख आगबबूला हो गया। मामा ने भांजे की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामा व भांजे को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धारा में चालान न्यायालय भेज दिया।
















