जौनपुर : आरएसएस के तत्वावधान में आयोजित किया गया स्वयंसेवक संगम

जौनपुर : आरएसएस के तत्वावधान में आयोजित किया गया स्वयंसेवक संगम

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
नगर में रविवार सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वयंसेवक संगम आयोजित किया गया। नगर के छह बस्तियों में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में भारी संख्या में स्वयंसेवक हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर वक्ताओं ने हिंदुत्व पर अपनी राय रखी। राष्ट्र निर्माण से जुड़े पहलुओं और उसमें आरएसएस की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की शुरुआत केशव नगर पुराना चौक स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से हुई। संस्कार भारती के सदस्यों ने कलाकार राजकुमार कसेरा के मार्गदर्शन में रंगोली सजाई। कार्यक्रम संयोजक मुकेश कुमार ने बताया कि मुख्य वक्ता के तौर पर पूर्व जिला बौद्धिक प्रमुख हरक चंद्र जायसवाल ने उपस्थित स्वयंसेवकों को संगठित हिंदू, समर्थ भारत और राष्ट्र निर्माण के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने संघ के उद्देश्य और कार्यप्रणाली पर भी प्रकाश डाला। अध्यक्षता पब्लिक इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य श्याम मोहन वर्मा ने की।

इस मौके पर भुवनेश्वर मोदनवाल ने गीत और अवनीश साहू ने अमृत वचन प्रस्तुत किया। संचालन अजय ने किया। उन्होंने बताया कि साकेत बस्ती, गायत्री बस्ती, शिवाजी बस्ती, बजरंग बस्ती और श्रीराम बस्ती में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान अनिल मोदनवाल, रामपलट अग्रहरि, ऋषिराज जायसवाल, चंदन मोदनवाल, अजेंद्र अग्रहरी, प्रतीक, नीरज, तनु, लक्ष्मी आदि उपस्थित रहीं। व्यवस्था की कमान अतीश, शुभम, लाल साहब सिंह और अखिलेश ने संभाली।

Previous articleजौनपुर : सुन्दर पार्क का जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया उद्घाटन 
Next articleजौनपुर : संगत पंगत ने धूमधाम से मनाई डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?