जौनपुर : आर्मी अभ्यर्थियों ने अर्पित किया पूर्व मुख्यमंत्री नेताजी को श्रद्धा-सुमन
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उदयचंदपुर स्थित आर्मी ट्रेनिंग ग्राउण्ड के अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को छितौना ग्राम प्रतिनिधि व समाजसेवी और केराकत ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष फौजी सुभाष यादव के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रोड शो किया।

गौरतलब है कि नगर के सिहौली चौराहे से मनियरा मोड़ होते हुये कोतवाली चौराहे पर पहुँचे। वहां से सरायबीरु चौराहे से आगे चलकर नरहन हनुमान मन्दिर से वापस कस्बे से होकर सिहौली चौराहे पर समाप्त कर दिया। इस अवसर रूपेश बाबा उदयचंदपुर आर्मी ट्रेनर, छोटू यादव, रामेश्वर मौर्य, आकाश यादव, श्यामा यादव, विक्की यादव, ऋषभ, प्रिंश यादव समाजसेवी, राजकुमार मौर्य, साजन यादव, नारद यादव के साथ क्षेत्र के लगभग हजारों की संख्या में युवा लोग शामिल रहे।

















