36.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : इंटर कॉलेज प्रवक्ता के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

जौनपुर : इंटर कॉलेज प्रवक्ता के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

सुईथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
              स्थानीय विकास खंड के समोधपुर श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर के इतिहास प्रवक्ता अरुण कुमार सिंह का अचानक हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया। जिसकी खबर लगते ही शिक्षा जगत समेत क्षेत्र में शोक की लहर और शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार को वह अपने घर से कॉलेज को रवाना होने के लिए जैसे ही गाड़ी में बैठने चले अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर विद्यालय परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

खुटहन विकासखंड अंतर्गत जोखापुर गांव के निवासी थे। गौरतलब हो कि वह सन 1983 में हिंदी के सहायक अध्यापक के रूप में इंटर कॉलेज समोधपुर में एलटी ग्रेड पर नियुक्त हुए थे। बाद में इतिहास के प्रवक्ता के रूप में उनकी पदोन्नति हुई। उनकी उम्र 62 वर्ष के करीब थी। विद्यालय में तत्काल प्रभाव से एक शोक सभा आयोजित की गई जिसमें उनकी आत्मा की शांति व उनके परिवार को कष्ट सहन करने की क्षमता प्रदान करने के लिए विद्यालय परिवार तथा छात्रों और छात्राओं द्वारा ईश्वर से प्रार्थना की गई।
गांधी स्मारक संकुल के प्रबंधक डॉ हृदय प्रसाद सिंह रानू ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक नेक इंसान व कुशल शिक्षक थे उनके उनका निधन पूरे विद्यालय परिवार ही नहीं बल्कि क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति है। प्रबंधक ने कहा कि उनका हंसमुख व्यक्तित्व इस प्रकार का था कि हंसी हंसी में बड़ी बड़ी गंभीर बातें कह देते थे और किसी को बुरा भी नहीं लगता था और उसका प्रभाव भी गहरा पढ़ता था।वह छात्रों और छात्राओं के बीच बच्चों जैसे तथा बुजुर्गों के बीच बुजुर्ग बन जाते थे और बच्चे पढ़ाते समय कक्षा में कभी ऊबते नहीं थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37208955
Total Visitors
947
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार उज्जैन।   तहलका 24x7           ...

More Articles Like This