जौनपुर : इंटरनेशनल रिसर्च अकादमिक एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजे गए डॉ. दीपक मौर्य
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित रज्जू भैया संस्थान के गणित विभाग में नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ दीपक कुमार मौर्य को उनके गए शोध कार्यों का “व्यावसायिक उन्नति सतत शिक्षा केंद्र” द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर अवलोकन करने के परिणाम स्वरूप “इंटरनेशनल रिसर्च अकादमिक एक्सीलेंस अवार्ड” प्रदान किया गया। डॉ. मौर्य को यह अवार्ड ‘विश्व युवा कौशल दिवस’ के उपलक्ष्य में “भविष्य के लिए युवा कौशल को बदलना” विषयक पर आयोजित हुई अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रदान किया गया।

















