जौनपुर : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की आकस्मिक बैठक सम्पन्न

जौनपुर : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की आकस्मिक बैठक सम्पन्न

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जौनपुर के कोर कमेटी की आकस्मिक बैठक आईएमए भवन लाइन बाजार में हुई इसमें यह निर्णय लिया गया की इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हेड क्वार्टर नई दिल्ली एवं यूपी आईएमए उत्तर प्रदेश के द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार एवं उनके निर्देशानुसार आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा प्रस्तावित समस्त भारत में होने वाले विरोध दिवस सभी मांगों को माने जाने के पश्चात वापस लिया जाता है।

केंद्रीय नेतृत्व के इस निर्देश के अनुसार आज जौनपुर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जौनपुर के सदस्यों ने भी यह निर्णय लिया कि 2 अप्रैल 2022 आज होने वाले विरोध दिवस को मनाए जाने का जो आवाहन किया गया था वह वापस लिया जाता है। इस अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जौनपुर के अध्यक्ष डॉक्टर एनके सिंह ने बताया कि भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार द्वारा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की मांगों को मान लिया गया है और आने वाले समय में चिकित्सकों के विरुद्ध हिंसा करने वालों के विरुद्ध सख्त केंद्रीय कानून लाया जाएगा। चिकित्सकों द्वारा इलाज के दौरान यदि किसी रोगी की मृत्यु होती है तो दफा 302 लागू नहीं किया जाएगा एवं मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को पूरे देश में लागू करने की प्रक्रिया की जाएगी। दौसा राजस्थान में डॉ अर्चना शर्मा को आत्महत्या करने पर मजबूर करने वाले सभी लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एवं पुलिस कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई है। आज की इस बैठक में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर एनके सिंह सचिव डॉ ए ए जाफरी, डॉ ए के मिश्रा, डॉ विनोद कुमार सिंह अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।
Previous articleउमस भरी गर्मी के दौरान पौने चौदह घण्टे के रोज़े में होगा सब्र का इम्तिहान
Next articleजौनपुर : गैर इरादतन हत्या के दो वांछितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?