जौनपुर : ई-रिक्शा चालकों के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन 

जौनपुर : ई-रिक्शा चालकों के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन 

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
            ई-रिक्शा चालकों और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर उनकी समस्या का समाधान करने की मांग की।उन्होंने आप के मीडिया प्रभारी अतुल तिवारी व आटो प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कमलेश गिरी को मारपीट कर लाइन बाजार लाकअप में बंद करने की घटना की निंदा की और कहा कि पुलिस वालों ने उनका मोबाइल भी छीन लिया।
इस मामले की जांच कराई जानी चाहिए और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र दिया जा चुका है। इस दौरान जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनीता मिश्रा, प्रांत सचिव रघुवंश यादव,न जिला महासचिव विनोद कुमार प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, आटो प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कमलेश गिरी, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, वंदना मिश्रा, अवधेश यादव, अमरनाथ यादव, जिला महासचिव विनोद कुमार प्रजापति ने किया।
Previous articleजौनपुर : सुशासन सप्ताह दिवस में बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मन मोहा 
Next articleजौनपुर : कोरोना काल कवलित हुए पत्रकारों के परिजनों को मिला 10 लाख का चेक 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?