28.1 C
Delhi
Sunday, April 28, 2024

जौनपुर : ईंधन संरक्षण अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली

जौनपुर : ईंधन संरक्षण अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली

# हरित एवं वैकल्पिक ऊर्जा अपनाते हुए पर्यावरण संरक्षण का दिया जोर

# नुक्कड़ सभा कर लोगों को ईंधन बचाने के लिए दिलाया संकल्प

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 सिद्दीकपुर से जन केंद्रित ईंधन संरक्षण अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। जो विभिन्न गांव बाजारो से होकर के ईंधन बचत के लिए लोगों को जागरूक किया। साथ ही हरित और वैकल्पिक ऊर्जा को अपनाने हुए पर्यावरण संरक्षण का जोर दिया। इस दौरान नुक्कड़ सभाएं कर लोगों को ईंधन बचाने के लिए संकल्प भी दिलाया गया।
सिद्धिकपुर गोमती गैस सर्विस परिसर से जन केंद्रित ईंधन संरक्षण अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें सक्षम सत्र 2022 के तहत वाल्काथान का आयोजन किया। सक्षम का उद्देश्य था हरित और स्वच्छ ऊर्जा अपनाएं। आजादी का अमृत महोत्सव मनाए। जिसके अंतर्गत ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को पेट्रोलियम मंत्रालय एवं पीसीआरए के सानिध्य में संरक्षण क्षमता महोत्सव के रूप में लोगों को जागरूक किया गया। जनता को रैली के तहत हरित और वैकल्पिक ऊर्जा को अपनाते हुए पर्यावरण संरक्षण का जोर दिया।
जिससे पर्यावरण की सुरक्षा भी हो सकेगा। इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड के सहायक प्रबंधक नीरज कुमार व गोमती गैस सर्विस के प्रबंधक लालचंद यादव लाले ने जागरूकता रैली का उद्घघाटन किया। इस अवसर पर नीरज कुमार ने कहा कि सक्षम 2022 अभियान के तहत 30 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में सभी तेल कंपनियों द्वारा यह अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। जिसमें ईंधन बचत के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही। जिससे प्रदूषण से भी राहत मिले।
यह जागरूकता रैली विभिन्न इंटरएक्टिव कार्यक्रमों और गतिविधियों में जैसे एलपीजी पंचायत, स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच ग्रुप टाक का आयोजन कर ईंधन बचत के सरल उपायों के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। रैली का संचालन ब्रह्मादित्य ने किया। रैली सिद्धीकपुर से होकर कोटवार, सुल्तानपुर, गौर डाल्हनपुर, सैदपुर, गडौर, जासोपुर, कुत्तुपुर बाजार मे जाकर समापन किया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37141331
Total Visitors
393
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

श्रीकला की पीएम से गुहार : मंगलसूत्र और सिंदूर की रक्षा करें 

श्रीकला की पीएम से गुहार : मंगलसूत्र और सिंदूर की रक्षा करें  # बसपा उम्मीदवार ने पति धनंजय समेत परिवार...

More Articles Like This