जौनपुर : ईसापुर वार्ड में नाली का गंदा पानी जा रहा घरों में..

जौनपुर : ईसापुर वार्ड में नाली का गंदा पानी जा रहा घरों में..

# बोदकरपुर मोहल्ले के लोग हो रहे हैं हलकान, नगर पालिका

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                     शहर के ईसापुर वार्ड स्थित मोहल्ला बोदकरपुर में नालियों की साफ-सफाई न होने से नाली का पानी रास्ते में जमा हो गया है और लोगों के घरों में जा रहा है। इससे राहगीरों और मोहल्ला वासियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
बोदकरपुर में निष्प्रयोज्य साबित हो चुके नगर पालिका ट्यूबवेल के पास और इंटेलेक्चुअल पब्लिक स्कूल के सामने बनी नाली को पालिका सफाई कर्मियों द्वारा समय समय पर साफ न किये जाने के कारण जाम हो चुकी है। इस वजह से रास्ते में नाली का गंदा पानी जमा हो जा रहा है। कई दिनों से गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जा रहा है। इसके चलते मोहल्ले के लोगों के साथ साथ उधर से गुजरने वाले राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा।
लोगों का कहना है कि विगत वर्ष सफाई अभियान में नगर विधायक व राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने स्वयं सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस मोहल्ले में सफाई हेतु निर्देश दिया था लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा इस समय उनकी बातों की भी अनदेखी की जा रही है। इसके चलते मोहल्ले में जल जमाव होने से विभिन्न बीमारी एवं कोरोना जैसी महामारी फैलने की आशंका से यहां के लोग भयभीत हैं। ऐसे में मोहल्लावासियों ने नगर पालिका एवं जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है।
Previous articleजौनपुर : तीन दशक से बंद सरकारी कोल्ड स्टोरेज के चालू होने की बढ़ी सम्भावना
Next articleजौनपुर : नहीं रहे मुंबई के पूर्व कमिश्नर जटाशंकर, पैतृक गांव में शोक की लहर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?