जौनपुर : उदासीन परिवारों के टीकाकरण के लिए एसडीएम ने चलाई मुहिम 

जौनपुर : उदासीन परिवारों के टीकाकरण के लिए एसडीएम ने चलाई मुहिम 

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
               एसडीएम के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग व एसएमनेट यूनिसेफ ने बड़ागांव में उदासीन व झिझक परिवारों को टीकाकरण के लिए मुहिम चलाया। इस दौरान गांव के आधा दर्जन परिवार ने अपने बच्चों को टीका लगवाया।तहलका प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम अंकित कुमार और तहसीलदार महेंद्र प्रताप सिंह के साथ स्वास्थ्य विभाग व एसएमनेट यूनिसेफ की टीम बड़ागांव पहुंची।
टीम ने नियमित टीकाकरण से झिझक, उदासीन व टीकाकरण से इन्कार करने वाले परिवार से संपर्क किया। टीम ने बच्चों में होने वाले जानलेवा बीमारियों, टीकाकरण के महत्व और टीकाकरण न कराने से बच्चों पर इसके दुष्प्रभाव के बारे में बताया। इस पर आधा दर्जन परिवारों के लोग अपने बच्चों को टीका लगवाने के लिए तैयार हो गए। टीम इन परिवारों के बच्चों का टीकाकरण किया। इस दौरान लेखपाल शैलेंद्र सिंह, सुपरवाइजर आलोक कुमार सिंह, सीएचओ संजू, मुराही देवी, उर्मिला, नेहा देवी, सरिता पांडेय, साधना देवी, नेहा देवी, माधुरी, प्रियंका विश्वकर्मा मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : अब निर्धारित यूनिफार्म में नजर आएंगी बीसी सखी
Next articleजौनपुर : जन चौपाल में एसडीएम ने सुनी आमजन की समस्याएं
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?