जौनपुर : उर्वरक की चार दुकानों का लाइसेंस निलंबित
# स्टॉक होल्डिंग पर रोक लगाने के लिए शाहगंज के चार गोदामों का किया निरीक्षण
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
राजस्व विभाग व कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम ने सोमवार को उर्वरक की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान 57 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। 23 दुकानों से नमूने लिए गए और 7 प्रतिष्ठानों को चेतावनी दी गई। चार दुकानों का लाइसेंस निलंबित करने की चेतावनी दी गई। इसमें एक प्रतिष्ठान का स्टाक प्रतिबंधित किया गया।

तहसील सदर में उप कृषि निदेशक जौनपुर जयप्रकाश, तहसील बदलापुर एवं शाहगंज में किशोर कुमार सिंह जिला कृषि अधिकारी जौनपुर, तहसील केराकत में स्वाति पाहुजा उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, केराकत तहसील व मड़ियाहूं शशि केश सिंह भूमि संरक्षण अधिकारी जौनपुर एवं तहसील मछलीशहर अमित कुमार संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर एवं संबंधित तहसीलों उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में छापा मारा।

उर्वरक प्रतिष्ठान के स्टॉक में बिक्री रजिस्टर, पीओएस स्टॉक, स्टॉक एवं रेट बोर्ड की जांच की गई। उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण के दृष्टिगत संदिग्ध उर्वरक स्टाक से नमूने संगृहित कर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। यूरिया के स्टॉक होल्डिंग पर रोक लगाने के लिए जिला कृषि अधिकारी द्वारा जनपद के प्रमुख उर्वरक थोक विक्रेताओं अभय राम गोपीनाथ एंड संस शाहगंज, इकराम ट्रेडिंग शाहगंज, बजरंग ट्रेडर्स शाहगंज एवं शंकर ट्रेडिंग शाहगंज के उर्वरक गोदामों का गहन निरीक्षण किया गया।


















