जौनपुर : एनएसएस के स्वयंसेविकाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

जौनपुर : एनएसएस के स्वयंसेविकाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
              क्षेत्र के ताखा पश्चिम चिरैया मोड़ बाजार स्थित श्रीमती राजदेई सिंह महिला पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेविकाओं द्वारा कॉलेज परिसर व ताखा पूरब गाँव मे स्वच्छता अभियान चलाया गया।

कार्यक्रमाधिकारी डॉ करुणा द्विवेदी ने स्वयंसेविकाओं को समाज और राष्ट्र के निर्माण में एनएसएस के महत्व के बारे में बताया। महाविद्यालय की प्रवक्ता डॉ शशिकला सिंह ने कहा कि एनएसएस समाज सेवा की पहली सीढ़ी है, जहां स्वयंसेवी के व्यक्तित्व व चरित्र का विकास होता है। शिविर में रहकर अनुशासन का पालन बहुत जरूरी है। इस अवसर पर भानु प्रताप सिंह, प्रभाकर यादव, गिरजा, निन्हका, व स्वयंसेविकाओं में अंजली जायसवाल, रिया यादव, रूमा यादव, शिवांगी उपाध्याय, रोली मौर्या, नैन्सी सोनी, मोनिका, अंतिमा, आदि उपस्थित रही।
Previous articleजौनपुर : विक्षिप्त घायल महिला को पुलिस ने पहुँचाया जिला अस्पताल
Next articleजौनपुर : किसान सम्मान निधि के लिए ई-केवाईसी जरूरी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?