जौनपुर : एनएसएस समन्वयक डॉ राकेश यादव को मिला प्रशस्तिपत्र
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ राकेश कुमार यादव को मतदाता जागरूकता अभियान में विशेष योगदान देने पर जिलाधिकारी जौनपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफ़ेसर निर्मला एस. मौर्य ने इस उपलब्धि पर डॉ राकेश यादव को बधाई दी है।



















