जौनपुर : एसडीएम व सीओ ने चुनाव को लेकर मीरगंज थाने में किया बैठक
मीरगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
स्थानीय थाना परिसर में एसडीएम मछलीशहर ज्योति सिंह व क्षेत्राधिकारी अतर सिंह ने ग्राम प्रधान, कोटेदार व संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर बिधान सभा चुनाव में शांति पूर्वक हिस्सा लेते हुए मतदान फीसद बढ़ाने का उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाया।

एसडीएम मछलीशहर ज्योति सिंह ने उपस्थित लोगों से गांव में बने बूथों की समस्या के विषय मे पूछा तो करियांव निवासी सुरेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि करियांव गांव में बने बूथ पर बिजली की व्यवस्था नही हैं तो कसेरवा के ग्राम प्रधान आजाद सरोज ने बताया कि कसेरवा बूथ पर जाने के लिए रास्ता नही हैं। जिससे मतदाताओं व चुनाव कर्मचारियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने एसडीएम को बताया कि गांव के प्राथमिक विद्यालय पर जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति द्वारा अपनी जमीन बताकर खड़ंजा उखाड़ दिया गया और रास्ता काट दिया गया। जिससे रास्ता अवरुद्ध हो गया हैं। जिस पर एसडीएम ज्योति सिंह ने आवश्यक निर्देश दिया।


















