जौनपुर : कंधी पुल के समीप बने बड़े गड्ढे से आवागमन में दिक्कत

जौनपुर : कंधी पुल के समीप बने बड़े गड्ढे से आवागमन में दिक्कत

# क्षेत्र वासियों ने किया बारिश से पूर्व मरम्मत की मांग

महराजगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                ब्लॉक के कंधी गांव स्थित सईं नदी पर बने पुल के पहुंच मार्ग पर बने बड़े गड्डे से कभी भी रास्ता अवरूद्ध हो सकता है। यह मार्ग तेजीबाजर से बरईपार को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। इस पर रोजाना हजारों वाहनो की आवाजाही रहती है।

कंधी गांव निवासी परमानंद मिश्रा ने बताया कि यदि बरसात ज्यादा हुई तो यह मार्ग बन्द हो जाएगा जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मछलीशहर से बदलापुर तहसील को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग भी यही है इसी पुल से होकर लोग जाते है। लोगो ने मांग किया है कि यदि गड्डे की मरम्मत नहीं करवाया गया तो पुल तक पहुंचना मुश्किल हो जाएगा और बड़ी दिक्कत का समाना करना पड़ सकता है। लोगो ने शासन प्रशासन से गड्ढे की मरम्मत की मांग किया है।
Previous articleजौनपुर : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को सात साल कैद और 18 हजार जुर्माने की सजा
Next articleजौनपुर : पहली बारिश ने खोली मड़ियाहूं नगर पंचायत की पोल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?