जौनपुर : कम्पोजिट विद्यालय ईशापुर के छात्र- छात्राओं ने निकाली पल्स पोलियो जागरूकता रैली
जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24×7 कम्पोजिट विद्यालय ईशापुर के छात्र- छात्राओं द्वारा प्रभारी चिकित्साधिकारी नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद, यूनिसेफ से बेबी टीना तथा प्रधानाध्यापक दुर्गेश नन्दन गुप्ता द्वारा आगामी पल्स पोलियो अभियान के लिए जन जागरूकता हेतु ईशापुर क्षेत्र में रैली निकाली गई। पल्स पोलियो अभियान जो कि 20 मार्च 2022 से चलाया जाना है। जिसके लिए तीन प्रकार की टीमें बनाई गई हैं। जो घर- घर जाकर, स्टेशन और बस स्टैंड तथा बूथ बनाकर 0 से 5 साल तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की 2 बूंद पिलायेंगी क्योंकि पोलियो के केस अभी भी विश्व के कुछ देशों में है और हमें भारत को पोलियो मुक्त बनाये रखना है।