जौनपुर : करेंट से झुलसे इलेक्ट्रिशियन की उपचार के दौरान मौत

जौनपुर : करेंट से झुलसे इलेक्ट्रिशियन की उपचार के दौरान मौत

# पत्नी ने संविदाकर्मी पर गैर इरादतन हत्या का लगाया आरोप

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              क्षेत्र अंतर्गत कानामऊ गांव में गत 8 जुलाई को खंभे पर चढ़ ट्रान्सफार्मर से कनेक्शन जोड़ते समय अचानक आपूर्ति चालू हो जाने से गंभीर रूप से झुलसे इलेक्ट्रिशियन की बीएचयू वाराणसी में उपचार के दौरान शुक्रवार की रात मौत हो गयी। अस्पताल से शव को अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया गया। मृतक की पत्नी ने संविदा पर तैनात लाइनमैन पर आरोप लगाया है कि उसी ने उसके पति को खंभा पर चढ़ाया था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

मलूकपुर गाँव निवासी इलेक्ट्रिशियन रामजनम विद्युत से संबंधित उपकरणो का काम करता था। वह पखवाड़ा पूर्व कानामऊ गाँव में ट्रान्सफार्मर से तार जोड़ रहा था। तथी अचानक आपूर्ति चालू कर दी गई। जिससे वह झुलस कर नीचे गिर गया। आनन-फानन में उसे शाहगंज के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। हालत गंभीर देख दूसरे दिन उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहाँ उसकी मौत हो गई। उसकी पत्नी चंद्रबाला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके पति को संविदा पर तैनात लाइनमैन ने खंभा पर चढ़ाया था। जिससे उसके पति की मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मृतक का शव भी घर नहीं पहुंच पाया है।
Previous articleसुल्तानपुर : लोकमान्य तिलक ने राष्ट्रवाद को दी नई दिशा- ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि
Next articleवाराणसी : ग्रेफाइट पोर्ट्रेट आर्ट में अपना नाम रोशन किया अमान अली ने
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?