आयुक्त वाराणसी मण्डल दीपक अग्रवाल ने असलहा बाबू रमेश श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, अरविंद कुमार सिंह, शिवमोहन श्रीवास्तव, और शैलेन्द्र प्रताप सिंह को पदोन्नति देकर प्रशासनिक अधिकारी बना दिया है। प्रमोशन पाने वाले शिवमोहन श्रीवास्तव कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष है। उन्होंने सभी कर्मचारियों की तरफ से कमिश्नर वाराणसी दीपक अग्रवाल और डीएम मनीष कुमार वर्मा का धन्यवाद ज्ञापित किया है।