36.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : कल्याणी जन सेवा समिति द्वारा लगाया गया प्याऊ

जौनपुर : कल्याणी जन सेवा समिति द्वारा लगाया गया प्याऊ

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                सामाजिक एवं रचनात्मकता संस्था कल्याणी जन सेवा समिति द्वारा पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मड़ियाहूं पड़ाव पर नि:शुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया। प्याऊ का शुभारंभमुख्य अतिथि अरविंद कुमार शुक्ला जिलाध्यक्ष ‌‌प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर ने किया।इस अवसर पर उन्होनें कहा कि यह बहुत ही पुनीत कार्य है। गर्मी के दिनों में राहगीरों को पीने के लिए पानी का संचनालन समिति द्वारा नेक कदम है इस तरह का कार्य अन्य सामाजिक लोगो को भी करना चाहिये।

इस अवसर पर समिति के प्रबंधक व सचिव जयमाला प्रखर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने लोगो से समिति के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सहयोग करने के लिए अपील किया। समिति के संस्थापक डॉ नंद कुमार मौर्य ने सभी आगंतुकों का ह्रदय से आभार व्यक्त किया‌ तथा भविष्य में इसी तरह सामाजिक कार्य में सहयोग के लिए सभी से अपील किया। इस अवसर पर समित के पदाधिकारियों में सभाजीत यादव‌‌‌‌‌‌, डॉ रजी अहमद, विनय कुमार गुप्ता, विजय कुमार मौर्य, अनिल यादव, दीपक श्रीवास्तव पत्रकार आदि लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37209205
Total Visitors
915
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार उज्जैन।   तहलका 24x7           ...

More Articles Like This