जौनपुर : कांग्रेस पार्टी की दलित प्रकोष्ठ ने किया अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन

जौनपुर : कांग्रेस पार्टी की दलित प्रकोष्ठ ने किया अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन

मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सभी विधान सभा के ब्लॉक मुख्यालय पर कांग्रेस का विधानसभा स्तर पर प्रदर्शन आयोजित किया गया। इसी क्रम में पंकज सोनकर प्रदेश उपाध्यक्ष दलित कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मछलीशहर में अग्निपथ योजना के विरोध में सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंकज सोनकर ने कहा कि हिंदुस्तान की सरकार युवाओं के साथ छलावा कर रही है युवाओं को रोजगार देने के नाम पर अग्निवीर के माध्यम से उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व और कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता अग्निपथ का विरोध करता है जब तक अग्निपथ योजना को सरकार पूरी तरह से वापस नहीं ले लेती हमारा सत्याग्रह चालू रहेगा। उक्त अवसर पर महमूद अंसारी, राकेश मिश्रा, मंगला गुरु, लव कुमार गुप्ता, प्रेमचंद यादव, रेखा सिंह, सुरेश गौड़, नरेंद्र पटेल, सुनील यादव, विनोद सरोज, अली अंसारी, सत्य प्रकाश दुबे, शिव कुमार चौहान, रोशन अली, रानी उपाध्याय, जमील अंसारी, जयप्रकाश मिश्र, जब्बार सलमानी, डॉ नवनीत, शैलेश कनौजिया समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : दैवीय आपदा के आवासों की जांच के लिए टीम गठित, 40 मिले अपात्र
Next articleजौनपुर : जन्मदिवस पर समाजसेवी विक्रम ने किया रक्तदान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?