जौनपुर : कांग्रेस प्रत्याशी नदीम जावेद समेत दो सौ पर अचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

जौनपुर : कांग्रेस प्रत्याशी नदीम जावेद समेत दो सौ पर अचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
              पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी नदीम जावेद समेत 200 लोगों पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही कोविड गाइडलाइन का पालन न करने का भी मुकदमा दर्ज किया गया  है। शनिवार को पैदल रोडशो निकालने के दौरान उन्होंने भारी भीड़ इकट्ठा की थी।

पुलिस के अनुसार जौनपुर सदर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी नदीम जावेद द्वारा अपने 200 समर्थकों के साथ दोपहर बाद तीन बजे कई वाहनों में भरकर व पैदल चलकर नारेबाजी करते खेतासराय कस्बा में हूटर बजाया जा रहा था। जिससे आवागमन अवरुद्ध हो रहा था। इनके समर्थकों द्वारा कोविड-19 गाइडलाइन तथा चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है। पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी समेत समर्थकों पर धारा 188 भादवि व 133 आरपी एक्ट एवं 177 एमवी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है।
Previous articleजौनपुर : समन्यवक डॉ. राकेश यादव ने एनएसएस कैम्प का किया निरीक्षण
Next articleजौनपुर : राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत छात्राओं ने निकाली जागरुकता रैली
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?