जौनपुर : कायस्थ समाज ने शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्माओं को दिया श्रद्धांजलि
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
कायस्थ कल्याण समिति जौनपुर के ख्वाजा दोस्त स्थित समिति कार्यालय पर डॉ अशोक अस्थाना की अध्यक्षता में श्रीमती ललिता श्रीवास्तव उपाध्यक्ष महिला शाखा, (पुत्र वधु प्रदीप कुमार श्रीवास्तव डीओ) राजेश श्रीवास्तव टिल्लन एवं चित्रांश परिवार के अन्य मृतक सदस्यों को श्रद्धान्जलि देने के लिए एक शोकसभा शोक सभा का आयोजन किया गया।

शोक सभा में सभी संगठन के पदाधिकारी तथा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश सचिव/ जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय सचिव रवि, अध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव महासचिव द्वय संजय अस्थाना एवं सुरेश अस्थाना संगत पंगत के जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव हैप्पी, प्रदेश सह संयोजक राजेश कुमार बच्चा भैया, सुलभ श्रीवास्तव, इं. आर डी श्रीवास्तव, सुनील अस्थाना, प्रदीप कुमार अस्थाना संस्थापक सदस्य, संरक्षक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव पप्पू, उपाध्यक्ष दयाल शरण श्रीवास्तव, डॉ रवि श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार एवं उपाध्यक्ष संगत पंगत दीपक श्रीवास्तव दीपक, विपनेश श्रीवास्तव, विनीत श्रीवास्तव, आलोक रंजन सिन्हा, आलोक रंजन श्रीवास्तव, डॉ राम मोहन अस्थाना, महिला अध्यक्ष डॉ मधुलिका अस्थाना, सांस्कृतिक सचिव नूपुर श्रीवास्तव, राजेश किशोर श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, गिरवर अस्थाना, श्याम रतन श्रीवास्तव समेत तमाम लोगों ने सभा को संबोधित किया और अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष डॉ अशोक अस्थाना ने सभी के निधन पर शोक व्यक्त किया तथा कहा कि समिति श्रीमती ललिता श्रीवास्तव एंव अन्य के आकस्मिक निधन से मर्माहत है ईश्वर से प्रार्थना करता है कि उन्हें श्री चरणों में स्थान दे। तत्पश्चात सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर सभी को श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन संस्थापक सदस्य प्रदीप अस्थाना ने किया।

















