जौनपुर : कार की चपेट में आने से बाइक सवार दम्पत्ति घायल

जौनपुर : कार की चपेट में आने से बाइक सवार दम्पत्ति घायल

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर गांव स्थित कटहिया पुलिया के पास गुरुवार दोपहर असंतुलित कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक सवार दंपती घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए राजकीय पुरुष अस्पताल लाया गया। जहां युवक की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर थानान्तर्गत राजेंद्र नगर, करौंदीकलां निवासी मिर्जा जावेद (28) पुत्र मुन्शी अपनी पत्नी शमा परवीन (25) को बाइक पर लेकर खुटहन से घर लौट रहे थे।कटहिया पुलिया के पास सामने से आ रही मारुति कार में बाइक असंतुलित होकर टकरा गई। घटना में दंपती गम्भीर रूप से घायल हो। उपचार के लिए कार सवार उन्हें राजकीय पुरुष अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने मिर्जा जावेद को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सक द्वारा घटना की सूचना परिजनों को दी गई।
Previous articleजौनपुर : ट्रांसफार्मर पर चढ़े विक्षिप्त युवक की दर्दनाक मौत
Next articleजौनपुर : पिछड़ा वर्ग के आइकॉन थे बीपी मंडल- पप्पू माली
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?