जौनपुर : कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

जौनपुर : कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   विकासखंड में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष दुबे को जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने शुक्रवार को कार्य में शिथिलता एवं लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
गौरतलब है कि संतोष कुमार दुबे महाराजगंज ब्लॉक में रहते हुए ढेमा ग्राम पंचायत में शौचालय का आधा अधूरा निर्माण कराया था। 1 सप्ताह पूर्व पंचायती राज विभाग के डिप्टी डायरेक्टर एके सिंह ने ढेमा ग्राम पंचायत का आकस्मिक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया था कि ग्राम पंचायत में शौचालय का निर्माण आधा अधूरा किया गया है। ग्रामीणों ने इस बात की शिकायत डिप्टी डायरेक्टर से भी की थी। ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष दुबे का स्थानांतरण तीन माह पूर्व बदलापुर ब्लाक में कर दिया गया है किन्तु उन्होंने अभी तक स्थानांतरण हो जाने के बावजूद ढेमा ग्राम पंचायत का कार्यभार संबंधित पंचायत सेक्रेटरी को नहीं दिया है। ऐसे गंभीर आरोपों को संज्ञान में लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने संतोष कुमार दुबे को निलंबित कर दिया है। यह जानकारी जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने दी है।
Previous articleजौनपुर : किसान गोष्ठी में दी गई खरीफ फसलों की सुरक्षा की जानकारी
Next articleजौनपुर : बैंकिंग प्रणाली की जानकारी के लिए बच्चों ने किया शैक्षिक भ्रमण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?