जौनपुर : कार्यकर्ताओं के बल पर मिली ऐतिहासिक जीत- तूफानी सरोज

जौनपुर : कार्यकर्ताओं के बल पर मिली ऐतिहासिक जीत- तूफानी सरोज

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
               विधानसभा केराकत की मासिक बैठक एवं का कार्यकर्ता सम्मान समारोह विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान के अध्यक्षता मंगलवार को संपन्न हुई।केराकत पार्टी कार्यालय पर सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि यह जीत केराकत विधानसभा समाजवादी परिवार एवं कार्यकर्ताओं की जीत है। इसका पूरा पूरा श्रेय पार्टी के संगठन की क्षमता को दर्शाता है। हमे अपने नेतृत्व पर गर्व है कार्यकर्ता हमारी ताकत है इनके सम्मान पर कभी ठेस पहुंचने नही देंगे। जहां भी अन्याय होगा उसका मुहतोड़ जवाब दिया जायेगा।

विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी है इसे सजोकर रखना हमारी जिम्मेदारी है।इस मौके पर कार्यकर्ताओं एवं सेक्टर प्रभारी संगठन के पदाधिकारियों एवं ब्लॉक अध्यक्षों को माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर अब्दुल हक अंसारी, पवन मंडल, कृष्ण कुमार जायसवाल, फूलचंद यादव, डॉ हरिराम, सुरेंद्र यादव, डॉ शबनम नाज़, बेलाल अहमद, सुबास यादव समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय पाल ने किया
Previous articleचुनाव के पहले एक बार रिहर्सल जरूरी ताकि गलती की न हो गुंजाइश- महेश चन्द श्रीवास्तव
Next articleजौनपुर : पास्को एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?