जौनपुर : किसान दिवस संगोष्ठी का हुआ आयोजन
# किसानों के बच्चों को भी आरक्षण देने की वकालत
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
किसान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ठाकुर ललित मोहन सिंह किसान फाउंडेशन के तत्वाधान में सरायबीरू गांव स्थित यश नर्सिंग होम परिसर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जेबी सिंह ने किसानों के बच्चों को शिक्षा, नौकरी आदि में आरक्षण देने की वकालत की।

राष्ट्रीय सचिव डॉ रंजीता सिंह ने कहा कि किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण देकर उन्हें उन्नत खेती के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव डॉ रंजीता सिंह, डीपी सिंह, हीरालाल यादव, इंद्रसेन सिंह, योगेश कुमार, लालमनी देवी, रविन्द्र सिंह आदि रहे
















