जौनपुर : किसान मेला में दी गई किसानों को तकनीकी जानकारी
बक्शा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर बुधवार को कृषि विभाग द्वारा चार दिवसीय विराट किसान मेले के दूसरे दिन मौजूद किसानों को वैज्ञानिक तकनीक से खेती करने की सलाह दी। केंद्र के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कुमार कन्नौजिया ने कहा कि किसान वैज्ञानिक विधि से खेती कर अधिक उपज प्राप्त कर सकते है।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज किसानों को संतुलित खेती के साथ खेती को उद्यम के रूप में अपना कर मुनाफा कमा सकतें है।


















