जौनपुर की स्वर कोकिला विदुषी हुई सम्मानित

जौनपुर की स्वर कोकिला विदुषी हुई सम्मानित

जौनपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 जिले की त्रिलोचन महादेव निवासिनी प्रतिभाशाली बाल गायिका विदुषी वर्मा को उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ द्वारा मालीपुर रोड स्थित सिटी पैलेस अंबेडकर नगर में आयोजित होली मिलन व सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। विदुषी को मुख्य अतिथि शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर के नवनिर्वाचित विधायक विनय कुमार वर्मा द्वारा अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया‌।

विदुषी ने इस होली मिलन समारोह में एक से बढ़कर एक भजन व होली गीत सुना कर उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायणन सेठ, शैलेश वर्मा, आजमगढ़ मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त पीएन. वर्मा, राजेश वर्मा, शत्रुघ्न सेठ,भोजपुरी अभिनेता चन्दन सेठ, कथावाचक गणेश महाराज, विपिन सोनी, विनय वर्मा, अमर जौहरी, अजीत सोनी, प्रदीप सोनी, समेत अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : बृजेश पटेल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा
Next articleजौनपुर : लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने वितरित किया टेबल- बेंच
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?