जौनपुर : कीर्ति कुंज ऑटोमोबाइल्स में नई ब्रेज़ा कार की लॉन्चिंग

जौनपुर : कीर्ति कुंज ऑटोमोबाइल्स में नई ब्रेज़ा कार की लॉन्चिंग

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
            कीर्ति कुंज ऑटोमोबाइल्स में नई कार ब्रेजा की लॉन्चिंग पूर्व सांसद धनञ्जय सिंह व विधान परिषद सदस्य प्रिंशू सिंह के द्वारा द्वीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर धनन्जय सिह व प्रिंशू सिंह ने नई कार की लॉन्चिंग पर सभी को बधाई देते हुए नई कार की काफी सराहना की। कीर्ति कुन्ज के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर नन्हे लाल वर्मा ने बताया कि मारुति अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपने वाहनों को समय समय पर परिवर्तित करती रहती है जिससे हम अपने सम्मानित ग्राहकों को अच्छी सुविधा और सर्विस प्रदान कर सकें तथा हम अपने उन सभी सम्मानित ग्राहकों का आभार प्रकट करते हैं जो कीर्ति कुन्ज पर अपना विश्वास और सहयोग बनाये रखते हैं।

कंपनी के सीईओ प्रियम वर्मा ने बताया कि यह नई कार यंग जनरेशन को अपनी तरफ आकर्षित करेगी। कंपनी के जीएम सेल्स अफ़ज़ाल सिद्दीकी ने बताया कि नई हॉट & टेची ब्रेज़ा में नए फ़ीचर्स है जैसे इलेक्ट्रिक सनरूफ हेड & डिसप्ले 360° विव कैमरा, स्मार्ट प्ले विथ सराउंड सेंस म्यूजिक सिस्टम, नेक्स्ट जेन सुजुकी कनेक्ट, बोल्ड जयोमैट्रिक एलाय व्हील, ड्वेल एलईडी, प्रोजेक्टर हेड लैंप LED DRL, LED टेल लैंप और 6 एयर बैग के साथ उपलब्ध है।कंपनी के सेल्स मैनेजर अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि नई हॉट & टेची ब्रेज़ा में 1462 cc का एडवांस K- सीरीज, डुएल जेट BBT स्मार्ट हाइब्रिड का इंजन लगा है जिससे गाड़ी अधिक पॉवर व टॉर्क के साथ 20.15 Km/L का माइलेज भी देगी और अभी तक कीर्ति कुन्ज द्वारा 100 से अधिक वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। इस कार्यक्रम के अवसर पर कंपनी के क़्वालिटी मैनेजर अश्विनी सिंह ट्रू वैल्यू मैनेजर राजा राम यादव, टीम लीडर दीपक पांडेय, जसवंत मौर्य, मनोज सिंह, मीसम अब्बास के साथ सभी सेल्स व सर्विस टीम मौजूद रही। साथ ही सभी फाइनेंस कंपनी/बैंक व स्टाफ उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : निजी नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग ने मारा छापा, चिकित्सक फरार
Next articleजौनपुर : निजी नर्सिंग होम के कर्मचारियों ने तीमारदार युवक को पीटा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?