जौनपुर : कुएं से मिला अज्ञात महिला का शव

जौनपुर : कुएं से मिला अज्ञात महिला का शव

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                क्षेत्र के भुड़कुड़हा गांव में एक अज्ञात महिला का शव शुक्रवार की सुबह कुएं से बरामद किया गया  है। शव पूरी तरह सड़ चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार गांव के बाहर स्थित कुएं की तरफ गांव के कुछ लोग सुबह गए तो कुएं से दुर्गंध उठ रही थी। किसी ने इसकी जानकारी खेतासराय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शव इतनी बुरी तरह सड़ गया था कि शव का पहचान करना मुश्किल हो गया। महिला के कमर में लाल लाल रंग की साड़ी लिपटी मिली। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
Previous articleजौनपुर : शादी में नृत्य को लेकर हुई मारपीट, 11 लोग घायल
Next articleअग्निपथ विरोध ! शनिवार की सुबह जौनपुर में भारी बवाल, फूंकी बस और जीप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?