जौनपुर : कुटुम्ब न्यायालय भवन का हुआ शिलान्यास

जौनपुर : कुटुम्ब न्यायालय भवन का हुआ शिलान्यास

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  जनपद न्यायालय जौनपुर में 27 मार्च 2022 को 5 कक्षीय कुटुम्ब न्यायालय भवन का शिलान्यास माननीय न्यायमूर्ति राजेश बिन्दल, मुख्य न्यायाधीश माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद की आभासी उपस्थिति में, माननीय न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी, प्रशासनिक न्यायाधीश सत्र सम्भाग जौनपुर एवं माननीय न्यायमूर्ति श्रीचन्द्र कुमार राय की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
कुटुम्ब न्यायालय भवन हेतु भूमि पूजन कर इसकी आधारशिला माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति सत्र सम्भाग जौनपुर के कर कमलों से रखी गयी। वादकारियों की सुगमता हेतु शीघ्र ही 5 कक्षीय कुटुम्ब न्यायालय भवन की इमारत पृथक रूप से तैयार होकर उपलब्ध होगी। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश, जौनपुर एमपी सिंह न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रधान सत्यप्रकाश, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण जौनपुर मनोज कुमार सिंह गौतम, अध्यक्ष अवस्थापना उपसमिति/अपर जनपद न्यायाधीश, जौनपुर रमेश दूबे, जिलाधिकारी, जौनपुर मनीष वर्मा, पुलिस अधीक्षक, जौनपुर अजय कुमार साहनी एवं समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, जनपद न्यायालय, जौनपुर व अन्य सम्मानित प्रशासनिक अधिकारीगण जौनपुर की उपस्थिति रही।
Previous articleउत्तम का बयान है अनुत्तम व गैर जिम्मेदाराना- लौटनराम निषाद
Next articleजौनपुर : पुलिस मुठभेड़ में चार अंतर्राज्यीय लुटेरे गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?