जौनपुर के मिजाज के जिक्र के साथ ही कवि शिक्षक ने बांधा महोत्सव में समां
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
शिक्षा क्षेत्र सवायन गांव स्थित राजकीय हाई स्कूल में पदस्थ शिक्षक और श्रृंगार रस के कवि राहुल राज मिश्र ने गुरुवार देर रात जौनपुर महोत्सव में आयोजित कवि सम्मेलन में जौनपुर के मिजाज के जिक्र के साथ ही अपने काव्य पाठ से समां बांध दिया।इस दौरान मंचासीन आगंतुक कवियों समेत सभी ने खूब सराहना की।

गौरतलब हो कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन द्वारा विविध कार्यक्रमों के बीच मनाया जाने वाला जौनपुर महोत्सव का तीसरा दिन साहित्य प्रेमियों के लिए खास दिन रहा।देश के विभिन्न हिस्सों से आए हुए जाने माने कवि,कवियित्रियों द्वारा जहां अपने काव्य पाठ से लोगों के दिल को छू लिया,वहीं मूलरूप से देवरिया जनपद निवासी व क्षेत्र के सवायन गांव स्थित उक्त विद्यालय के शिक्षक श्री मिश्र ने अपने कविता पाठ की शुरुआत चमेली के तेल और इमरती से जौनपुर के मिजाज का जिक्र करते हुए सम्मेलन में पाठ के दौरान समां बांध दिया।

सम्मेलन का संचालन कवि सभाजीत द्विवेदी प्रखर द्वारा किया गया।इसके पूर्व सम्मेलन में आए हुए कवि गजेन्द्र प्रियांशु, कमलेश राजहंस, श्लेष गौतम व लोकेश त्रिपाठी आदि कवियों समेत कवियत्री भुवन मोहिनी व शिवांगी शर्मा का आयोजक मण्डल द्वारा स्वागत किया गया।इस बाबत डा.आलोक सिंह पालीवाल,एखलाक खान,नीरज सिंह,पंकज सिंह,शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी और नितेश अग्निहोत्री हम अन्य लोगों सराहना की।


















