जौनपुर : केराकत नगर व्यापार मंडल की नयी कमेटी गठित
# चंदन सेठ बने केराकत नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रान्तीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल द्वारा केराकत नगर व्यापार मंडल कमेटी की निष्क्रियता को देखकर तत्काल प्रभाव से भंग कर नयी कमेटी का गठन करने का जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष इन्द्रभान सिंह इन्दू को निर्देशित किया था।

जिसके अनुपालन के क्रम में जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष इन्द्रभान सिंह इन्दू के निर्देश पर जिला संगठन मंत्री अब्दुल हक व तहसील अध्यक्ष विजय गुप्त की देख रेख मे व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। संरक्षक मकबूल अहमद खान की अध्यक्षता में बिब्बो धर्मशाला में आयोजित बैठक में सर्व सम्मति से केराकत नगर व्यापार मंडल नयी कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मत से चंदन सेठ को अध्यक्ष, ताहिर खान को महामंत्री, राजेश कसौधन, अवतार सोनकर, अशफाक खान, अनिल जायसवाल, अजय सोनकर व अमित यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आलोक कमलापुरी, हरिलाल गुप्त, सुनील सेठ, मनीष मिश्र, सुशील पटवा, नीरज सिंह को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सतीश सेठ को कोषाध्यक्ष, रवि सोनकर, महेश सेठ, दीप कसौधन, सन्नी गुप्ता उर्फ पम्मी, अनिल कमलापुरी, अमित सेठ को संगठन मंत्री, गणेश कमलापुरी, प्रमोद सेठ, अजय जायसवाल, ज्ञान प्रकाश जायसवाल, विशाल कसौधन को संयुक्त मंत्री, आजाद गुप्त को आय व्यय निरीक्षक, बबलू सेठ व आर्यन शर्मा को सूचना प्रसारण मंत्री, कृष्णा सेठ को मीडिया प्रभारी बनाए गया।

इसी प्रकार हाजी मकबूल खान, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, डा राजेन्द्र कुमार गुप्त, अरुण कुमार कमलापुरी, साबिर खान, विनोद सेठ, सुनील गुप्त मैनेजर, हेमंत सिंह, डा राजेश राही, साहब लाल सेठ, राजू गिरि उर्फ बाबा दिनेश सेठ को संरक्षक मंडल का सदस्य बनाया गया। इसके अलावा 26 लोगो को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। जिला संगठन मंत्री अब्दुल हक अंसारी, तहसील अध्यक्ष विजय कुमार गुप्त ने नगर व्यापार मंडल केराकत के सभी चुने गये पदाधिकरियो को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दिया। यह निर्णय लिया गया अति शीघ्र शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर सभी पदाधिकारियो पद गोपनीयता की शपथ दिलाई जायेगी।
















