जौनपुर : कोतवाली परिसर में हुई प्रेमी जोड़े की शादी

जौनपुर : कोतवाली परिसर में हुई प्रेमी जोड़े की शादी

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
               वर्षों से चल रहा प्रेम प्रपंच रविवार को कोतवाली पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराकर पुलिस ने दोनों परिवारों के सामने कोतवाली परिसर स्थित मंदिर में शादी करवाया। आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद लड़की को पुलिस ने पति के साथ ससुराल के लिए विदा किया।
नगर के एक गाँव निवासी युवक का उसी गाँव की युवती से काफी समय से प्रेम प्रपंच चल रहा था। लड़की पक्ष के लोग शादी के लिए तैयार नहीं थे। शनिवार की रात युवक युवती से मिलने उसके घर गया था। जहां लोगों ने युवक को पकड़ कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। लड़की की माँ ने युवक पर चोरी की नीयत से देर रात घर में घुसने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया। मामले की जांच में आरोप गलत निकला। रविवार को पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को थाने बुलाया। बातचीत के दौरान मामला प्रेम प्रपंच और विवाह करने का सामने आया। प्रेमी जोड़े स्वजातीय थे। गाँव के संभ्रांत लोगों और पुलिस के समझाने बुझाने के बाद दोनों पक्ष शादी को राजी हुए। कोतवाली परिसर स्थित मंदिर में दोनों ने शादी करके सात जन्मों तक साथ निभाने की शपथ ली और पुलिस ने लड़की को पति के साथ उसकी ससुराल के लिए विदा किया।
Previous articleजौनपुर : दिल्ली पुलिस ने गौरा पुलिस के साथ एक शातिर लुटेरे को किया गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : ट्रेन कटकर किन्नर की दर्दनाक मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?