जौनपुर : कोरोना काल कवलित हुए पत्रकारों के परिजनों को मिला 10 लाख का चेक
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना काल में दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जिसमें जनपद के 2 गैर मान्यता प्राप्त पत्रकार स्व. बच्चू लाल विश्वकर्मा और मो. इकबाल के परिजन को चेक प्रदान किया गया।मुख्यमंत्री योगीजी ने संबोधन में कहा कि दिवंगत पत्रकारों को उपलब्ध कराई जा रही धनराशि बहुत ही छोटी है किंतु शासन की ओर से एक सम्बल है कि संकट के समय वे अकेले नहीं है।

शासन- प्रशासन दिवंगत पत्रकार बन्धुओं के परिवार के साथ हैं। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा दिवंगत पत्रकारों के परिजनों के मुलाकात करते हुए आश्वासन दिया है कि उन्हें किसी प्रकार की समस्या हो तो अवश्य अवगत कराएं। उन्होंने जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय को निर्देशित किया कि जिला प्रोबेशन अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए अन्य योजनाओं का परिजनों से आवेदन कराए और पात्र होने की दशा में उनको योजनाओं का लाभ शीघ्र दिलाया जाए।

इस अवसर पर स्व. बच्चू लाल विश्वकर्मा और मो. इकबाल से परिवारजनों द्वारा उपलब्ध कराई गई सहायता राशि के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय का हृदय से आभार व्यक्त किया।


















