जौनपुर : क्षमता विकसित कर बेरोजगारी दूर करें युवा- ज्ञानेन्द्र रवि
# एनवाईके ने आयोजित किया रोजगार परामर्श एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम
सुल्तानपुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
युवा अपनी कुशलता पहचान कर उसका विकास करें और काम में जुट जाएं तो उनकी आर्थिक और सामाजिक समस्याओं का समाधान हो जाएगा। अपनी क्षमता विकसित कर युवा बेरोजगारी दूर कर सकते हैं। उक्त बातें राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने कही। वे नेहरू युवा केंद्र द्वारा रामदत्त मिश्र आईटीआई अहिमाने के कौशल विकास केन्द्र में आयोजित रोजगार परामर्श एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम को बतौर मुख्य वक्ता सम्बोधित कर रहे थे।



















