जौनपुर : खण्ड विकास सभागार में आयोजित हुआ ईसीसीई क्रियान्वयन कार्यशाला
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के सभागार में शनिवार को एक ईसीसीई कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही हेतु अध्यापकों का अभिमुखीकरण का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी की देख रेख में सम्पन्न हुआ।संचारी रोग के अवधेश कुमार तिवारी ने बताया कि यस यम नेट यूनिसेफ के द्वारा संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित एवं सही उपचार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से है।

















