जौनपुर : खेत मे लटकता बिजली का तार दे रहा दुर्घटना को दावत

जौनपुर : खेत मे लटकता बिजली का तार दे रहा दुर्घटना को दावत

# आधा दर्जन किसानों ने कई बार की जिम्मेदारों से शिकायत, नहीं हुई कोई कार्रवाई

सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  विकास क्षेत्र के पोखरियापुर गांव के किसानों ने खेतों के नजदीक लटकते बिजली के तारो से सम्भावित खतरों की शिकायत विभागीय अधिकारियों तथा स्थानीय थाने पर किया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई न होने से उनमे आक्रोश व्याप्त है।उनका कहना है कि वे लोग अपने खेतों की जुताई के लिए ट्रैक्टर ले जाना चाहते हैं तो कोई तैयार नहीं होता। तार इतने नजदीक तक लटक रहे हैं कि कोई हाथ ऊपर करे तो तार को छू जाए। ऐसे में प्रार्थना पत्र देने के बाद भी जिम्मेदार लोग शायद किसी गम्भीर घटना का इन्जार कर रहे हैं।

गांव के छोटे लाल, रमेश यादव, सुनील कुमार, छोटू यादव, समरजीत यादव तथा फूल चन्द्र यादव ने सामूहिक हस्ताक्षर युक्त प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उक्त सन्दर्भ में फूलचन्द्र ने बताया कि वे लोग सिकरारा उपकेंद्र, थाना सिकरारा, एसडीओ बदलापुर तथा अधिशाषी अभियंता पूर्वांचल विद्युत वितरण प्रखंड 2 को प्रार्थनापत्र देकर खतरों से अवगत कराया है लेकिन अभी तक कुछ भी परिणाम नहीं निकला। उनका कहना है कि जिस पोल से बिजली का तार खेतो की तरफ जाता है उसे एक स्टे रॉड से सीधा कर दिया जाय तो समस्या का समाधान हो सकता है। वे बताते हैं कि उस खम्भे के पास की जमीन को कुछ लोगों ने खोद दिया है जिससे खम्भा एक ओर झुक गया है इसी लिए तार खेत मे नजदीक तक लटक रहा है। वहीं लोग स्टे राड लगाने का विरोध भी कर रहे हैं। बताया कि सिकरारा उपकेंद्र के कर्मचारी मौके पर जाकर स्थिति को देखने के बाद आश्वासन भी दिए थे कि एक सप्ताह में तार टाइट कर दिया जाएगा लेकिन महीने भर बाद भी स्थिति जस की तस है।ऐसे में खेती किसानी का कार्य बाधित है। लोग खतरे को भांपते हुए खेतों पर जाने से डर रहे हैं।
Previous articleजौनपुर : बदमाशों ने अधेड़ से छीना आठ हजार रुपये और मोबाइल
Next articleजौनपुर : नौनिहालों ने अभिभावक संग एसडीएम को सुनाई आपबीती
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?