जौनपुर : खेतासराय पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित गो-तस्कर का ट्रैक्टर किया कुर्क
खेतासराय। अज़ीम सिद्दीकी तहलका 24×7 पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत एक शातिर गोतस्कर के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की है। पुलिस ने गुरुवार को गैंगस्टर का ट्रैक्टर जब्त कर लिया। ट्रैक्टर की अनुमानित कीमत छह लाख बताई जा रही है।
थानाध्यक्ष युजवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रानीमऊ गांव निवासी अबूजर पुत्र स्व. अबूसाद गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम में आरोपित शातिर गोतस्कर है। इसके द्वारा अपराध से अर्जित सम्पत्ति से खरीदे गये ट्रैक्टर को गैगेस्टर एक्ट के तहत जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर को जब्त किया गया है।