35.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज हत्या का आरोप

जौनपुर : गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज हत्या का आरोप

# आठ माह पूर्व हुआ था कोर्ट मैरेज, घायलावस्था में जिला चिकित्सालय में पति ने कराया था भर्ती

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
                    दहेज के लिए बेटियों की बलि रुकने का नाम नहीं ले रही है एक ताजा मामला प्रकाश में आया है। क्षेत्र अंतर्गत टिकरी खुर्द गांव में जहां पहले तो उससे प्रेम विवाह किया गया बाद में उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया और इससे भी जी नहीं भरा तो बुरी तरह मार कर घायलावस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कर ससुराल के लोगों को बीमारी बताकर फरार हो गये जहां शुक्रवार की देर रात्रि उसकी मौत हो गई।शनिवार दोपहर बाद मायके वालों ने पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया।
उक्त गांव निवासी सचिन शाहगंज कोतवाली अंतर्गत बद्दोपुर निवासी महावीर की पुत्री खुश्बू से पढ़ाई के दौरान प्रेम प्रसंग के बाद भगा ले गया था जिसका युवती के घर वाले विरोध किया और खेतासराय थाने पर प्रार्थना पत्र भी दिया था। बात नहीं बनी कुछ दिन बाद मामले में पंचायत हुई और रास्ता कोर्ट मैरेज का निकाला गया। गत चौदह सितंबर को 2022 को कोर्ट मैरेज हुआ। मायके वालों का आरोप है कि कुछ दिन बाद से ही कन्या को दहेज के लिए मारा पीटा जाता रहा जिसका लोग विरोध किए और मामले की लिखित शिकायत पुलिस में किए लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही।
इधर इसी मामले को लेकर सचिन ने अपने चार माह की गर्भवती पत्नी को बुरी तरह से मारा पीटा और गंभीरावस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई तो पति समेत अन्य परिजनों शव को छोड़कर फरार हो गए। दोपहर बाद मायके पक्ष को जानकारी हुई तो शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर विधिक कारवाई हेतु भेज दिया।इस संबंध में कन्या से पिता महाबीर ने खेतासराय थाने पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाते हुए पति, सास, ससुर, जेठ के विरुद्ध लिखित सूचना दिया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37135802
Total Visitors
418
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

शिष्या के दुष्कर्मी आजीवन सजा काट रहे फलाहारी बाबा को मिली पैरोल

शिष्या के दुष्कर्मी आजीवन सजा काट रहे फलाहारी बाबा को मिली पैरोल  जयपुर। तहलका 24x7              ...

More Articles Like This