जौनपुर : गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म
जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24×7 गर्भवती महिला ने एंबुलेंस ने बच्चे को जन्म दिया। ग्राम कुद्दूपुर निवासी अमरेश कुमार की पत्नी किरण गौण उम्र 24 वर्ष गर्भवती थी जिस की तबीयत खराब होने के कारण इलाज हेतु जिला चिकित्सालय ले जा रहे थे रास्ते में उन्होंने एंबुलेंस यूपी 32 EG 1136 में बच्चे को जन्म दिया। एंबुलेंस स्टाफ शिव कुमार वर्मा तथा एंबुलेंस ड्राइवर रमेशचंद्र के सूझ बूझ से सुरक्षित बच्चे को जन्म दिया सूचना मिलते ही घर मे खुशी की लहर दौड़ गई। जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित है और महिला जिला अस्पताल में भर्ती है।