जौनपुर : गायब युवक का एक माह बाद भी नहीं लगा सुराग
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत उसरौली शहाबुद्दीनपुर गाँव से एक माह पूर्व घर से बाजार जाने को कहकर निकले युवक का माह भर बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। स्वजन किसी अनहोनी घटना की आशंका को लेकर परेशान है। मामले में पुलिस ने दी गई तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज किया है।


















