जौनपुर : गुड़ से बनी वस्तुओं का लिया गया नमूना

जौनपुर : गुड़ से बनी वस्तुओं का लिया गया नमूना

# खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने रोडवेज व चुंगी चौराहा के दो दुकानदारो से लिया नमूना

मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 मकर संक्रांति त्योहार पर गुड़ से बने वस्तुओं को बेचने वाले दो दुकानदारों के यहां से गुरुवार को दोपहर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया। नगर में मिलावटी खाद्य सामग्री बिकने की सूचना पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी तूलिका शर्मा ने नगर के रोडवेज से एक दुकानदार के यहां से एक पाव गुड़ का सैम्पल लिया।

दुकानदार से गुड़ खरीदने या बनाने के बारे में भी जानकारी ली। इसी तरह नगर के चूँगी चौराहे पर गुड़ से बनी चिक्की का भी सैम्पल लिया। सैम्पल लेने के बाद उन्होंने दुकानदारो को गुड़ से बने सभी सामानों को ढँक कर बेचने का निर्देश भी दिया। साथ ही दुकानदारो से मिलावटी सामग्री बेचते पाए जाने पर जुमार्ना के साथ मुकदमा भी दर्ज कराने की बात कही है।
Previous articleजौनपुर : टाई ब्रेकर में खैराबाद ने सरैया को दी शिकस्त, फाइनल में बनाया अपना स्थान
Next articleजौनपुर : आपसी रंजिश के चलते हुई मारपीट मे चार घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?