जौनपुर : गैस सिलेंडर से लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
चंदवक। विनोद कुमार तहलका 24×7 थाना क्षेत्र के अइलिया गांव में शनिवार सुबह गैस सिलेंडर लीक करने से लगी आग से रिहायशी मड़हा जलकर खाक हो गया।जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सुनील राम की पत्नी सुबह रिहायशी मड़हे में खाना बना रही थी इसी बीच सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लग गयी। शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने सिलेंडर को किसी तरह बाहर निकाल कर आग बुझाई। तब तक गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना राजस्व विभाग को दे दी गई।